फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity was cut 9 times from midnight to 8 am

Jaunpur News: आधी रात से सुबह आठ बजे तक 9 बार कटी बिजली

Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut 9 times from midnight to 8 am
जौनपुर। गर्मी और उमस के साथ ही बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। बृहस्पतिवार रात से सुबह आठ बजे के बीच कई बार बिजली की कटौती हुई। रात 12.30 बजे आधे घंटे तक बिजली गुल रही, इसके बाद भोर में एक घंटे, 6.30 बजे आधे घंटे बिजली कटी। इसके बाद सुबह आठ बजे तक कुल 6 बार ट्रिपिंग हुई। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। उधर, बिजली निगम का कहना है कि मौसम खराब होने से एहतियातन बिजली कटौती की गई। बिजली निगम की ओर से भले ही शहर में 22 घंटे आपूर्ति का दावा किया जा रहा हो लेकिन हकीकत कुछ और है। निगम की ओर से बिजली की कटौती कई बार की जा रही है। रात के समय हो रही कटौती के कारण उमस और मच्छर लोगों की नींद उड़ा दिए हैं। बृहस्पतिवार की रात 12.30 बजे बिजली की कटौती करीब आधे घंटे के लिए हुई। इस दौरान उमस से लोगों की हालत खराब हो गई। 1 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भोर में 4 बजे के आसपास पुन: आधे घंटे की कटौती की गई। फिर सुबह 6.30 बजे कटौती हुई तो 7.15 बजे बहाल हुई। इसके बाद भी पांच से दस मिनट के लिए छह बार कटौती की गई। इस तरह हो रही मनमानी बिजली कटौती के कारण लोगों की रात की नींद उड़ गई है। उधर, बिजली निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति के दावे हैं, लेकिन बिजली केवल 13 घंटे ही मिल पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन और रात में कभी भी बिजली काट दी जा रही है। ऐसे में खेतों की सिंचाई के अलावा घरों में पानी की समस्या हो जा रही है। अधिशासी अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरलोड और मौसम की खराबी के कारण बिजली की कटौती हुई होगी। संबंधितों से इसकी जानकारी मांगी गई है। कई बार एहतियातन बिजली काटी जा रही है ताकि किसी बड़े फाल्ट से बचा जा सके।
विज्ञापन


सिंगरामऊ में 23 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
बुधवार की रात बारिश और बिजली गिरने से विद्युत उपकेंद्र का इंसुलेटर पंचर हो गया था। इससे करीब 75 गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार की रात 11.30 बजे से बाधित थी। बृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस कारण सिंगरामऊ, मिश्रौली, बछुआर, तुरकोली, नकहरा आदि गांव 23 घंटे अंधेरे में थे। चंदवक क्षेत्र में इन दिनों 8 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। प्रधान गीता यादव ने बताया की बिजली की कटौती बिना किसी सूचना के हो रही है। गर्मी के दिनों में जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या पानी की हो रही है। महाराज गंज के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति के सापेक्ष मात्र 10 से 12 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। 8 घंटे हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान विनोद पाल ने बताया कि बार-बार बिजली ट्रिपिंंग से सबसे ज्यादा किसानों को परेशानी हो रही है। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। सिकरारा के विद्युत उपकेंद्र से हो रही अनियमित कटौती से लोग गर्मी में हलकान है। सेमरी के प्रधानपति अरविंद यादव बताते हैं कि उपकेंद्र से संचालित शाहपुर व ककोहिया फीडर पर कोई लोकल फॉल्ट न होने के बावजूद दिन-रात में मिलाकर 8 घंटे तर बिजली कट रही है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण दिव्यरंजन ने बताया कि ओवरलोडिंग से ट्रांसफाॅर्मरों को जलने से बचाने के लिए कई बार बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कटौती की जा रही है। लोगों को परेशानी के लिए बचाने के लिए कभी भी लोकल फाॅल्ट हो रहा है उसे जल्द से जल्द ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed