{"_id":"6838a5d04ac5fb0b3304c904","slug":"electricity-system-collapsed-tripping-80-times-in-the-city-due-to-fault-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-135055-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चरमराई बिजली व्यवस्था, फॉल्ट से शहर में 80 बार ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चरमराई बिजली व्यवस्था, फॉल्ट से शहर में 80 बार ट्रिपिंग
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रिपिंग रोकने को लेकर बिजली निगम की सारी तैयारियां फेल हो गईं हैं। आए दिन हो रहे फॉल्ट के चलते बिजली की ट्रिपिंग नागरिकों के लिए मुसीबत बन गई है। बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक करीब 80 बार से ज्यादा ट्रिपिंग हुई। न्यू सहकारी व तारापुर कॉलोनी में एक घंटे में 8 बार से ज्यादा बिजली कटी। लगातार बिजली जाने से एसी और कूलर बेकार हो गए हैं। निगम की उदासीनता से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
नईगंज में भी 15 बार बिजली गुल रही। इसके अलावा वाजिदपुर दक्षिणी, अहियापुर, भंडारी, मियापुर वार्ड में दिन में करीब 1.30 घंटे के अंतर पर ट्रिपिंग हुई। बिजली निगम ने गर्मी में सुचारू आपूर्ति की तैयारी नहीं की है। अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता से आये दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ओवरलोड व लो वोल्टेज की समस्या से सारे काम काज प्रभावित हो रहे हैं। लो वोल्टेज की समस्या आम जनमानस सहित किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति का खामियाजा महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को उठाना पड़ रहा है। बिजली की आवाजाही से इन्वर्टर भी ठप हो जा रहे हैं। दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग रात को ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी हो रही है। बिजली की आवाजाही पर निगम के अधिकारी भी फॉल्ट और ओवरलोड बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
तारापुर कॉलोनी में फॉल्ट था, जिसे ठीक करवा दिया गया है। दिन में ओवरलोडिंग और लोकल फाॅल्ट के कारण ट्रिपिंग हो रही है। पॉलिटेक्निक पर भी फॉल्ट था उसे भी ठीक करा दिया गया है। जल्दी ही बिजली संबंधी समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। - मुकेश बाबुल, अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम, जौनपुर।
विज्ञापन
बिजली का खंभा गिरने से आपूर्ति बाधित
मड़ियाहूं। बेलवा रोड पर बृहस्पतिवार की शाम सड़क किनारे डाकखाने के पास लगा जर्जर बिजली का खंभा अचानक लटकने लगा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद करवाई। एसडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि जल्द ही खंभे को बदलवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।