मीरगंज। क्षेत्र के 72 गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 72 घंटों से बाधित है। बिजली नहीं होने से गांवों में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है। लोग मोबाइल तक चार्ज करने के लिए भटक रहे हैं। रविवार की रात 10 बजे अचानक तेज हवा और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान 33 हजार मेन लाइन में खराबी आ गई थी। इसके कारण जंघई व गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। मंगलवार की रात मेन लाइन तो ठीक हो गया लेकिन 11 हजार केवीए की लाइन ठीक नहीं हो पाई। इसके कारण बुधवार को सप्लाई बाधित रही। सेमरी, करौर, गोपालपुर ,असवा, बभनियांव, मोलनापुर, गोधना,चौकीकला, किशुनदासपुर, अगहुआ, सवैया, चौकी खुर्द, चिताव, भटेवरा, ऊचडीह, कठार, लासा ,अदारी, रामपुर खुर्द, माधोपुर, इमिलिया, गुरगुजी, भिदूना, सराय देवा, देवापुर, किसान नगर, भटहर, चौधरीपुर,चकिया, रामडीह, रामपुर चौथार, हवेली, अलापुर, अमाई,कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, जरौना,मीरपुर, उमरी, गोपपुर,करियांव, जरौना, गोपालापुर, सराय वैद्य,दाऊदपुर, कोटिया, बरावां,रामगढ़, बेलासिन, बसढुआ गरियांव,पहलदाका पूरा गाँव आदि में अब तक सप्लाई बहाल नहीं हुई है।
मेन लाइन की खराबी ठीक कर ली गई है। जंघई विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई जल्द बहाल होने की संभावना है। गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र का फाॅल्ट खोजा जा रहा है।- आदित्य मारकंडे, एसडीओ, मछलीशहर