{"_id":"6a4c094486604326e903b185","slug":"electricity-substation-to-be-built-in-gopalapur-at-a-cost-of-792-crore-power-tripping-issues-to-be-resolved-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-158453-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गोपालापुर में 7.92 करोड़ से बनेगा विद्युत उपकेंद्र, ट्रिपिंग नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गोपालापुर में 7.92 करोड़ से बनेगा विद्युत उपकेंद्र, ट्रिपिंग नहीं होगी
विज्ञापन
जौनपुर। नेवढिया क्षेत्र के गोपालापुर गांव में 33/11 केवी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए कुल 7 करोड़ 92 लाख रुपये की स्वीकृति शासन की ओर से प्रदान कर दी गई है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। लगभग पांच से छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए उपकेंद्र के निर्माण से 35 गांवों के आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
वर्तमान में गोपालापुर और आसपास के क्षेत्रों में नेवढिया तथा रामपुर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन उपकेंद्रों पर लोड अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली ट्रिपिंग और फॉल्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।इस समस्या को देखते हुए अपना दल (एस) से मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने नए उपकेंद्र के निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। नेवढिया के गोपालापुर में उपकेंद्र निर्माण के लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।
नए उपकेंद्र के निर्माण से न केवल ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी, बल्कि शटडाउन, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग जैसी दिक्कतों में भी कमी आएगी। इससे 30 से 35 गांवों के लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं को नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही किसानों को राहत मिलेगी और भीषण गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की घटनाओं में भी कमी आएगी।