{"_id":"67bb6c7684738a56560aac24","slug":"electricity-should-not-be-cut-for-two-days-cleanliness-system-should-be-in-good-condition-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-130216-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो दिन न काटी जाए बिजली, सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो दिन न काटी जाए बिजली, सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो
विज्ञापन
जलालपुर। ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार की दोपहर में जिलाधिकारी दिनेश चंद व पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। अधिकारी द्वय ने मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन भी किया।
इसके बाद मंदिर कमेटी व व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि इस समय देशभर के लोग प्रयागराज में दिव्य भव्य आस्था की डुबकी लगाकर आ जा रहे हैं। उनकी सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। देश के आस्थावान शिव भक्त हैं।
बीडीओ जगदीश कुमार को निर्देश दिया कि जितने सफाई कर्मियों की आवश्यकता हो उससे अधिक कर्मियों को लगाएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 से 26 फरवरी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। एसडीओ स्तर का अधिकारी लाइनमैन के साथ मौजूद रहे। पांच किमी के दायरे में कही भी तार ढीला न हो, तार लटक रहा हो उसे ठीक करा लें। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर कहीं भी भिक्षावृत्ति नहीं होनी चाहिए। एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखी जाए। जहां गाड़ी से उतरे वहीं जूता चप्पल उतरवाने की व्यवस्था करें। मंदिर पर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाकर इसे 25 किया जाए। तालाब में रस्सा, नाव, गोताखोर की व्यवस्था रहेगी। महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाकर जलाभिषेक करवाएं। गाड़ियों को पार्क करवाने के पुलिस की ड्यूटी रहेगी। विद्युत फायर का डेमो 25 तारीख को करवा लें। इस मौके पर एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ केराकत अजीत कुमार, मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुरलीधर गिरी, अध्यक्ष रविशंकर सिंह, पंकज सिंह, माला सिंह आदि मौजूद रहे।