फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity remained disrupted in the university campus throughout the day, work affected

Jaunpur News: विश्वविद्यालय परिसर में दिन भर ठप रही बिजली, काम प्रभावित

Wed, 13 Aug 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained disrupted in the university campus throughout the day, work affected
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से कामकाज प्रभावित हुए। दिन भर बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय के काम भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही को देखते हुए लखनऊ पत्र भेजा गया है। सुबह अचानक तकनीकी खराबी के चलते विश्वविद्यालय परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसका असर रज्जू भैया संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय, आवासीय परिसर, गेस्ट हाउस, प्रशासनिक भवन और शिक्षक-अतिथि गृह समेत सभी भवनों पर काम प्रभावित हुए। बिजली गुल होने से इंटरनेट, कंप्यूटर, पानी आपूर्ति और अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह ठप रहे। इंटरनेट बंद होने के कारण कर्मचारी ऑनलाइन कार्य नहीं कर सके। सुबह से विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे छात्र और अभिभावक घंटों इंतजार करते रहे। माइग्रेशन, नामांकन, डिग्री और फीस रसीद आदि प्रक्रिया रुक गई। इसके चलते कई लोग निराश होकर लौट गए। उधर, गड़बड़ी दूर करने के लिए विद्युत निगम की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed