फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity demand

विद्युतीकरण की मांग, प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 02:15 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 12 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand
 सदर विधान सभा क्षेत्र के शेखपुर असरफपुर गांव के लखनापारा दलित बस्ती के
विज्ञापन
लोगों ने सोमवार को विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर नहर की पुलिया के पास प्रदर्शन किया। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक अपना वादा भूल गए।

चुनाव के समय उन्होंने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद गांव में विद्युतीकरण करवा दूंगा। लेकिन चुनाव जीतने के बाद आज तक वह गांव में दिखे तक नहीं। गांव के लोग कई बार विधायक से मिले लेकिन हमेशा आश्वासन ही मिला। उन्होंने दलित बस्ती के लोगों के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया।

 
गांव निवासी अनिल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को गांव के लोग नहर की पुलिया पर पहुंच गए। रास्ता जाम कर सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में लापता विघायक की तलाश लिखी तख्तियां ले रखी थी।

तख्ती पर लिखे नारे के साथ करीब दो घंटे तक गांव के लोग नहर की पुलिया पर नारेबाजी करते रहे। गांव के लोगों का कहना है कि विधायक ने दलित बस्ती में बिजली पहुंचाने का वादा किया था लेकिन आज तक गांव के लोग अंधेरे में हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायक आज तक गांव में कभी नहीं आए।

है कि मुस्लिम बस्ति में विधुतीकरण करा दिया है। दलित बस्ती के साथ भेदभाव किया गया। दलित बस्ती के लोग आज भी डिबरी व लालटेन जला कार रात विता रहे है। इससे पढ़ने वाले बच्चों को तमाम समस्याए उठानी पड़ रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना लल, बाबू लाल, प्रदीप कुमार, राजू, जोखू, छबई, बच्चन, धारी आशुतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed