फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity bill waived in Delhi, Punjab, why not in Uttar Pradesh: Omprakash Rajbhar

दिल्ली, पंजाब में बिजली बिल माफ तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं : ओमप्रकाश राजभर

Tue, 04 Apr 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill waived in Delhi, Punjab, why not in Uttar Pradesh: Omprakash Rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली, पंजाब में जब घरेलू बिजली बिल माफ हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं। इसके लिए सुभासपा का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में भी घरेलू बिजली बिल माफ होना चाहिए। गावों में भूमिहीन गरीब सरकारी जमीन पर मकान बनाकर बस गए है। जिन्हें उजाड़ा जा रहा है। इस बात को सदन में भी उठाया गया है। कोशिश है कि भूमिहीन को आवासीय पट्टा मिले। यह बातें उन्होंने सोमवार को रामनगर के जीतापुर सीतम सराय में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा राजनीति एक ऐसी चाबी है जिससे सभी दरवाजे खुलते है। तेलंगाना प्रदेश जैसी शिक्षा उत्तर प्रदेश में भी लागू होनी चाहिए। कहा कि सुहेलदेव महाराज के विचारों पर चलकर एक दिन उत्तर प्रदेश में सुभासपा की सरकार बनेगी। स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे, आगामी लोकसभा चुनाव में समय है। वक्त को देखते हुए गठबंधन का निर्णय लिया जाएगा। कहा कि राजभर नेता बहुत हुए, लेकिन वह लोडर थे। जबकि ओपी राजभर लीडर बनकर समाज के गौरवशाली इतिहास को देश के आम जनमानस के मानस पटल पर रखा। इस दौरान अरविंद सिंह मखडू, विनय सिंह, झगडू सिंह, दिनेश सिंह, बनेबरा सहित लोगों ने अन्य दल छोड़कर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जखनिया विधायक बेदीराम, डॉ.जेपी सिंह, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, दयाराम पटेल, कन्हैयालाल राजभर, छोटेलाल बनारसी, सुभाष राजभर, अरविंद आदि लोग रहे। अध्यक्षता सुभासपा के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर ने की। संचालन चंदन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed