{"_id":"58125a614f1c1b3924bc4cef","slug":"electoral-democracy-to-become-stronger","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनकर लोकतंत्र को करें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनकर लोकतंत्र को करें मजबूत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता मेले में प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली छात्राएं प्रमाण पत्र के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मोहम्मद हसन इंटर कालेज परिसर में मतदाता जागरूकता मेला आयोजित किया गया। मेले के मुख्य अतिथि पूविवि के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है लोक तांत्रिक व्यवस्था में भारत अपने पड़ोसी देशों से भिन्न है।
उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि मतदाता बनकर लोकतत्र को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें। कुलपति छात्रों का आह्वान किया कि वे आगे आए और मतदाता बने। कहा कि इस तरह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में शीघ्र ही किया जाएगा। जिसमें जिले भर के महाविद्यालय के छात्रों को बुलाया जाएगा।
ऐसे आयोजन के लिए अमर उजाला और प्रशासन की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र में हमारी आप सबकी जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाये तथा मतदान के दिन अपना वोट अवश्य करे। उन्होंने कहा कि युवा लोकतंत्र की रीढ़ होता है अपने योगदान को व्यापक बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
एसपी अतुल सक्सेना ने छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि 18 वर्ष उम्र वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में नाम बढ़वाये तथा मतदान के दिन अपना मतदान अवश्य करें। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसपी सिटी कमलेश दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम सदर राकेश पटेल, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह, मंत्री रमाशंकर पाठक, प्रधानाचार्य जनक कुमारी इ0कालेज जंगबहादुर सिंह, प्रधानाचार्य नगर पालिका इ0 कालेज गोपाल मिश्र, लायंस क्लब से मो. मुस्तफा,
सलमान शेख, केके त्रिपाठी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशीष चौरसिया, रविकांत जायसवाल, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त राम, तुफेल अहमद, स्वच्छ गोमती अभियान के संयोजक गौतम गुप्ता थे। संचालन डा. अजय सिंह ज्योति ने किया। मेले मेंे मतदाता जागरूकता के संबंधित तरह-तरह के स्टाल लगाए गए थे। कुलपति एवं डीएम ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली, टैटू, स्लोगन, पेंटिंग, नेल पालिस, मेंहदी, कविता, चित्रकला का अवलोकन किया।