फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Election noise stopped, polling parties reach the booths today

Jaunpur News: थमा चुनावी शोर, बूथों पर आज पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 02 May 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Election noise stopped, polling parties reach the booths today
जिले के 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 व सभासद के 208 पदों पर चार मई को मतदान होना है। इसको लेकर बुधवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसील के रवानगी स्थल से बूथों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मतदान कार्मिकों को एक-एक मास्क व सैनिटाइजर दिए गए हैं। 13 मई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के कुल 12 नगर निकायों में तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायत है। नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद, खेतासराय, रामपुर, गौराबादशाहपुर, कचगांव में चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 से 17 अप्रैल तक चली। बुधवार की सुबह सात बजे से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी संबंधित रवानगी स्थल से की जाएगी। वहां पर सुबह सात बजे से ही मतदान कार्मिक इकट्ठा हो जाएंगे। एक पोलिंग पार्टी एक मतदान स्थल पर जाएगी। इसमें चार सदस्य होंगे। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय रहेंगे। एक बस से कई पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। चुनाव कार्यालय की तरफ से बनाए गए किट व मत पेटिका को पीठासीन अधिकारियों को दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर सभी बूथ पर दो मतपेटिका दी जाएगी, एक भर जाएगी तो दूसरे का उपयोग करना होगा। चुनावी बस्ता में अभिलेख के रूप में कागज, पेन, मतपत्र, मुहर, मतदाता सूची आदि रखा रहेगा। चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके बाद शाम को सुरक्षा के बीच मत पेटिका को स्ट्रांग रूम पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


एक नजर में आकड़ें में
- कुल 12 नगर निकाय
- कुल वार्ड-208
- कुल मतदान केंद्र 154,
-कुल मतदान स्थल 488
- जोन-19, सेक्टर-40
- आरओ-39, एआरओ-48
- प्रभारी अधिकारी-23, सहायक प्रभारी अधिकारी-45
- संवेदनशील मतदान केंद्र-44, स्थल-133
- अति संवेदनशील मतदान केंद्र-34, स्थल-112
- अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र-16, स्थल-66
- सामान्य मतदान केंद्र-60, स्थल-177
- कुल मतदाता-चार लाख 35 हजार 480
- कुल महिला मतदाता -दो लाख तीन हजार 989
- कुल पुरुष मतदाता -दो लाख 31 हजार 491


लगाए गए वाहनों का हुआ अधिग्रहण
जौनपुर। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए 176 बड़ी बस व सेक्टर, जोनल व पुलिस के लिए 150 बोलेरो को लगाया गया है। इन वाहनों को पोलिंग पार्टियों के रवानगी वाले स्थल पर इकट्ठा किया गया है। सदर तहसील के निकायों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी बीआरपी इंटर काॅलेज से होगा। इसमें नगर पालिका जौनपुर, नगर पंचायत कचगांव, जफराबाद, गौराबादशाहपुर है। इसी तरह नगर पालिका परिषद शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर के लिए बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, नगर पंचायत मड़ियाहूं, रामपुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज मड़ियाहूं, नगर पंचायत बदलापुर के लिए सल्तनत बहादुर पीजी काॅलेज बदलापुर, नगर पंचायत केराकत के लिए पब्लिक इंटर काॅलेज मनियरा को पार्टी रवानगी के लिए स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 12 नगर निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तीन मई को पोलिंग पार्टियां मत पेटिका व अभिलेखों के साथ मतदान स्थल के लिए रवाना होंगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
- अनुज कुमार झा, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed