फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elected officials sworn

निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया 

Fri, 01 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Elected officials sworn
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ सभागार में शपथ लेते नव निर्वाचित अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी।
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को समिति के सभागार में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, संयुक्त मंत्री इंद्रबहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य, लेखा निरीक्षक जंगबहादुर यादव सहित कार्यकारिणी के
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने शपथ ली। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने  शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। वादकारियों के हित को सर्वोपरी मानकर व्यवस्था में परिवर्तन करुंगा। जिसका परिणाम खुद दिखाई पड़ने लगेगा।
विज्ञापन


सभी ने मेरे प्रति जो विश्वास जताया है। उनके इस विश्वास को कायम रखने का पूरा प्रयास करुंगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित यतींद्रनाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, महामंत्री अनिल सिंह कप्तान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता केदारनाथ यादव, शिवकुमार यादव, जगदीशचंद्र अस्थाना, कालीप्रसाद सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed