{"_id":"5db5b9638ebc3e939d46c419","slug":"elderly-death-due-to-bus-grip-jaunpur-news-vns491396046","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर अधेड़ की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
बरसठी।स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसा चौराहे पर शनिवार की रात 8.30 बजे बस की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया।मौके पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया,जहाँ उसकी मौत हो गई।शनिवार की रात आठ बजे सुरेंद्र शुक्ला (50 )पुत्र फूल चंद निवासी जमुनीपुर थाना बरसठी किसी काम से सुरियावां गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही कुसा चौराहे पर पहुंचे थे तभी निगोह बाजार की तरफ से तेजगति से आ रही बस की चपेट में आकर घायल हो गए। जिनके सिर से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर बरसठी स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां डाक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन भी थाने पहुच गए थे।