{"_id":"615ad0358ebc3e1dde76ee04","slug":"elderly-complainant-attempted-self-immolation-in-collectorate-campus-in-jaunpur-police-detained-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 04 Oct 2021 03:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:30 PM IST
सार
जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी पंचूराम यादव (60) ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। कहा कि प्रशासन उसकी समस्या का निस्तारण नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
आत्मदाह की कोशिश करने वाले बुजुर्ग के पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग ने आत्मदाह की कोशिश की। शरीर पर पेट्रोल डाल कर माचिस निकाल ही रहा था कि मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ के लिए लाइन बाजार थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
बदलापुर तहसील क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी पंचूराम यादव (60) सोमवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आने के बाद पता चला कि जिलाधिकारी दफ्तर में मौजूद नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने अपने झोले में से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया। शोर मचने पर परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पंचू यादव का कहना है कि भूमि संबंधी विवाद को लेकर प्रशासन से कई बार फरियाद लगा चुके हैं। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि उसकी समस्या का निस्तारण न करके उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद आजिज आकर उसने यह कदम उठाया था। घटना को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन