फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly bike rider dies after being hit by truck, brother injured

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत, भाई जख्मी

Sun, 28 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after being hit by truck, brother injured
मछलीशहर। कोतवाली अंतर्गत मरी माई पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक उसका भाई भी जख्मी हुआ है। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी दो सगे भाई किशोरी लाल बिंद (55) व जयनाथ बिंद (70) अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान मछलीशहर-जौनपुर मार्ग पर मरी माई के पुल के पास विपरीत दिशा से रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच। घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जयनाथ को मृत घोषित कर दिया। किशोरी लाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक सहित चालक राजेश कुमार निवासी हिसामुद्दीनपुर जिला अंबेडकरनगर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed