फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eighty percent of vehicles were installed fast

अस्सी फीसदी वाहनों मे लगाए गए फास्टैग

Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Eighty percent of vehicles were installed fast
मुंगराबादशाहपुर। कुंवरपुर स्थित टोल प्लॉजा में नेटवर्किंग समस्या को दूर कर ली गई है। यहां से गुजरने वाले 80 फीसदी वाहनों पर फास्टैग लगाया जा चुका है। अब बिना फास्टैग वाले वाहनों पर दोगुना जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुंवरपुर टोल प्लाजा के जीएम राधव मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर नेटवर्क की समस्या पूरी तरह से दूर कर ली गई है। आने जाने वाले वाहनों पर युद्धस्तर पर फास्टैग लगाया जा रहा है। टोल प्लाजा पर फास्टैग के फायदों की जानकारियां और न लगाने पर होने वाले नुकसान की जानकारी कर्मचारी दे रहे हैं। अधिकतर वाहन फास्टैग लगवाने के लिए आगे आए हैं। वाहनों में फास्टैग लगाने का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। बाकी 20 प्रतिशत भी कैशलेस करने का लक्ष्य रखा गया है। नकद टोल टैक्स के कारण अकसर जाम की समस्या बनी रहती थी। टोल टैक्स को लेकर मारपीट की नौबत आ जाती थी। अब वाहनों में फास्टैग लगने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed