फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight women cheated in the name of providing housing

Jaunpur News: आवास दिलाने के नाम पर आठ महिलाओं से ठगी

Mon, 11 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Eight women cheated in the name of providing housing
क्षेत्र के जमदहां गांव में आवास देने का झांसा देकर आठ महिलाओं से 6500 रुपए ठगों ने ऑनलाइन खाते में मंगवा लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिलाओं ने यह बात अपने परिजनों को बताई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनीता यादव, शीला यादव, सुषमा यादव, मंजू देवी, चंद्रावती देवी, पुष्पा यादव, अंजू यादव, मीना देवी के पास आठ नवम्बर को अज्ञात नंबर से फोन आया कि आप लोग के नाम से आवास पास हुआ है। आप लोग आवास लेना चाहते हैं तो अग्रिम कार्यवाही के लिए एक-एक हज़ार रुपए भेज दें। फोन करने वाले ने अपने को ब्लाॅक का अधिकारी बताया। इन महिलाओं ने ठगों के दिए गए बार कोड पर कुल छह हजार पांच सौ रुपए भेज दिए। जब यह बात महिलाओं ने अपने घर बताई तो छानबीन में आवास देने की बात फर्जी निकली। सच्चाई पता चलने पर महिलाओं ने ठग के ख़िलाफ़ ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि थाने पर कोई शिकायत नहीं की गई है ना ही कोई तहरीर मिली है। अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed