फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   eight teams created for checking mask in jaunpur

जौनपुर : अब बिना मास्क वालों की खैर नहीं, जांच के लिए आठ टीमें गठित

Sat, 23 May 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
eight teams created for checking mask in jaunpur
जौनपुर। अब शहर में मास्क व गमछा नहीं लगाने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों की जांच के लिए एकल सदस्यीय आठ टीमें बनाई गई हैं, जो भ्रमण कर ऐसे लोगों को पकड़ने का काम करेगी। इसके बाद उनसे जुर्माना वसूल कर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर शहर कोई व्यक्ति बिना मास्क व गमछा से नाक व मुंह ढ़के नहीं निकले। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। प्रशासन ने शहर के सभी 39 वार्डों में इसकी जांच करने के लिए एकल सदस्यीय आठ टीम का गठन किया है। जिसमें सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लगाया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दूबे, सुनील द्विवेदी, अमरदेव कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, आरपी पटेल,सूर्यमणि, तुलिक शर्मा व राजेश कुमार मौर्य को तैनात कया गया है। इसके अलावां इनका नेतृत्व करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दूबे को लगाया गया है। एक टीम को पांच वार्डो में जांच की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही टीम को रोज भ्रमण कर मास्क व गमछा नहीं लगाने वालों को पकड़ने और उनसे जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है। पहली व दूसरी बार पकड़े गये लोगों से 100 रुपया और तीसरी बार पकड़े गये लोगों से 500 रुपया जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक बनाये गये हैं सात हाट स्पाट
जौनपुर। जिले में अभी तक सात हॉट स्पाट बनाये गये हैं। इनकी और संख्या बढ़ सकती है। कारण अभी तक कोरोना पाजिटिव आए करीब 90 लोगों के गांवों को हॉट स्पाट नहीं बनाया जा सका है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है। ऐसे में हाट स्पॉट की संख्या और बढ़ सकती है। अभी तक बनाये गए हॉट स्पाट में सरपतहां थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसावां, बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी, सुरेरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर व घाघपुर, नेवढ़ीया थाना क्षेत्र के लाखापुर, रामपुर थाना क्षेत्र के छांगापुर और जलालपुर थाना क्षेत्र के कोइना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में मास्क व गमछा नहीं लगाने वालों की जांच करने के लिए आठ टीम बनाई गई है,जो ऐसे लोगों को पकड़ कर जुर्माना वसूल करने का कार्य करेगी। एक टीम को पांच वार्ड की जिम्मेदारी सौपी गई है। टीमों को रोज वार्डो में जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है।
- रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed