फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight posts of block chief will remain unreserved

अनारक्षित रहेंगे ब्लाक प्रमुख के आठ पद

Sat, 13 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight posts of block chief will remain unreserved
जौनपुर। ब्लाक प्रमुख के 21 पदों का आरक्षण करने के लिए सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत सात पदों पर महिलाओं का नेतृत्व होगा। आठ सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। किस ब्लाक में कौन सा आरक्षण होगा, इसकी अधिकृत सूची शनिवार की शाम तक नहीं आई थी। हालांकि सोशल मीडिया में अनधिकृत सूची घूमती रही। इसमें भी आरक्षण इसी आधार पर दर्शाए गए, मगर सूची की पुष्टि आधिकारिक रुप से नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण घोषित होने के बाद सबकी निगाहें ब्लाक प्रमुख के आरक्षण पर टिकी हुई हैं। शासन की ओर से ब्लाकों में आरक्षित पदों की संख्या जारी की गई है। जिले में कुल 21 ब्लाक हैं। इसमें अनुसूचित जाति की महिला के लिए दो, अनुसूचित जाति के लिए दो पद आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और पिछड़ा वर्ग के लिए चार पद रखे गए हैं। तीन सीटों पर किसी भी वर्ग की महिला प्रमुख बन सकेंगी। आठ सीटें अनारक्षित रखी गई है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के पदों को आरक्षित करने के लिए शासन से गाइड लाइन आ गई है। उसके अनुसार ब्लाक प्रमुख के पदों का आरक्षण ब्लाकवार किया जाएगा। अधिकृत सूची अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed