फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight new corona patients arrived by train from Mumbai

मुंबई से रेलगाड़ी में आए आठ नए कोरोना रोगी

Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight new corona patients arrived by train from Mumbai
सुईथाकला ब्लाक के डीह अशरफाबाद गांव में कोरोना मरीज मिलने के बाद गांव को सील करने पहुंचे पुलिस, स? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। एक महिला समेत मुंबई से आए आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जौनपुर आए थे। नए मरीजों में रामपुर, व सिरकोनी ब्लाक के दो-दो और मछलीशहर व रामनगर ब्लाक के भी एक-एक मरीज शामिल हैं। शनिवार को कोरोना की पुष्टि के बाद उनको वाराणसी के पं.दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय भेज दिया गया। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। कोरोना के कुल 27 मामले हो गए हैं। इसमें आठ स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। अन्य 18 मरीजों का वाराणसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

11 मई की शाम मुंबई से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार लोगों की क्वारंटीन सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान जिनके भी शरीर का तापमान सामान्य से अधिक मिला, उनके सैंपल लेने के बाद उन्हें तहसील या गांव स्तर के क्वारंटीन में भेज दिया गया था। शनिवार को इनमें से छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। पीड़ितों में रामपुर ब्लाक के हथेरा और पृथ्वीपुर गांव का युवक है जो मुंबई के कांदीवली में रहकर मार्केटिंग का काम करता था। सिरकोनी ब्लाक के विशुनपुर मझवारा निवासी 45 का व्यक्ति भी कांदीवली में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह पत्नी, तीन पुत्रियों व पुत्र और पड़ोस का एक परिवार के साथ ट्रेन से यहां आया था। देर शाम आई रिपोर्ट में सिकरारा के फजायलपुर गांव का निवासी और रामनगर ब्लाक के बर्राह गांव का युवक भी पाजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के बाशापुर गांव निवासी वृद्ध (62) अंधेरी पंप हाउस में मजदूरी और सिरकोनी ब्लाक के ही लोहरा तला 43 साल का मरीज नाला सोपारा पेंटिंग का काम करता है। उसके साथ पत्नी, पुत्र और दो भाई भी उसी ट्रेन से गांव आए हैं। सबको गांव के जूनियर विद्यालय में क्वारंटीन में रखा गया है। मछलीशहर के जहासापुर निवासी महिला है पति के साथ आई थी। पति की रिपोर्ट निगेटिव है। दोनों मुंबई में धारावी के पास साइन इलाके में रहते हैं। चार दिन क्वारंटीन में रहने के बाद महिला शुक्रवार को घर पहुंच गई थी। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि मरीजों के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी और उनको वाराणसी भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में साथ आए लोगों की भी होगी जांच
शनिवार को मिले सभी कोरोना मरीज श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए थे। वे अलग-अलग बोगियों में सवार रहे। अब उनके संपर्क में आने वालों की पहचान और जांच प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। सीडीओ अनुपम शुक्ल ने बताया कि एक बोगी में 50 से 70 यात्री सवार होते हैं। उनका नाम-पता आदि विवरण जुटाया जा रहा है। मरीजों की बोगी में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। यदि वे दूसरे जिलों को होंगे तो वहां सूचना भेजकर जांच कराई जाएगी।
प्रवासियों के चलते रेड जोन की तरफ जिला
जौनपुर। जौनपुर जिला आरेंज जोन में है लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार मरीजों के मिलने से स्थिति रेड जोन की बनती जा रही है। सभी नए मरीज प्रवासी हैं और ज्यादातर मुंबई से आए हैं। लॉक डाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद नए शर्तों के साथ लॉक डाउन-4 की शुरुआत होगी। नई व्यवस्था में सरकार ने ग्रीन व ऑरेंज जोन वाले जिलों में छूट बढ़ेगी। जिले के लोग आशान्वित थे कि कारोबार और जनजीवन सामान्य हो जाएगा लेकिन मरीजों की तादाद में वृद्धि ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। बाहर से आ रहे प्रवासी बीमारी का खौफ साथ लेकर आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में 15 नए केस सामने आए हैं। ऑरेंज जोन से जिला रेड जोन की ओर बढ़ गया है।

आज सिर्फ फल, सब्जी, दूध की दुकानें खुलेंगी
जौनपुर। मरीजों की तेजी से तादाद बढ़ने के बाद जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में ईद के मद्देनजर 17 मई को कपड़ा, ज्वेलरी, जूता-चप्पल की दुकानें भी खुलने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन शनिवार को जिलाधिकारी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को सिर्फ फल, सब्जी, दूध और दवा की ही दुकानें ही खोली जाएंगी। इसके अलावा किसी भी तरह की कोई अन्य दुकान नहीं खुलेगी। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed