{"_id":"66f9c43d75d2b73cf106a8da","slug":"eight-including-father-and-brothers-arrested-in-murder-of-real-brother-jaunpur-news-c-193-1-va11001-122730-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सगे भाई की हत्या में पिता व भाइयों समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सगे भाई की हत्या में पिता व भाइयों समेत आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
खरगापुर गांव में बृहस्पतिवार की रात 47 वर्षीय विनोद शुक्ला के भाइयों व पिता ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मियाचक तिराहे से रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेजा। मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस छह अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पहले से चल रहे जमीनी विवाद में खार खाए भाइयों व पिता ने मिलकर बृहस्पतिवार की शाम को पूजा में बैठने के विवाद को लेकर विनोद शुक्ला को घर में बंद कर बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई की थी। अधमरा हो जाने पर बाहर से ताला लगा दिया था। उसकी पत्नी सुमन ने मुंबई स्थित अपने भाई को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बंद घायल विनोद की सीएचसी बरसठी पहुंचाया था जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर सुबह कैलाश शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, संदीप शुक्ला, रिशु, खुशी शुक्ला, कुसुम, नीतू शुक्ला निवासी खरगापुर एवं सरोजा मिश्रा निवासी मानिकपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने हल्का एसआई महंगुराम को कार्य में लापरवाही बरतने पर शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया।