{"_id":"570aadd24f1c1bdb71c810ec","slug":"eight-family-house-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ परिवारों के 31 रिहायशी छप्पर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ परिवारों के 31 रिहायशी छप्पर राख
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर में शनिवार को आग लगने के बाद बुझाने में लगे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुई अगलगी की घटना में तकरीबन 31 रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए और कई बीघे गेहूं की फसल जल गई। घटना में तीन बकरियों की झुलसकर मौत हो गई और इतने ही मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गौराबादशाहपुर संवाददाता के मुताबिक कबीरुद्दीनपुर गांव में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग से 31 रिहायशी मड़हे जल गए। मड़हे में बंधी तीन बकरियां मर गई। एक गाय, एक भैंस और बछिया झुलस गई। आग बुझाने में दयाराम यादव भी झुलस गए। आग सबसे पहले फूलचंद्र यादव के घर में लगी।
इससे उनका गृहस्थी का सामान और दो हरे पेड़ भी जल गए। श्रीराम यादव. दयाराम यादव, रामआसरे, रामदेव, श्यामदेव, राममिलन यादव, कमला देवी के घरों के सामान और रिहायशी मड़हे भी जल गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कमला देवी बाजार गई थीं।
विज्ञापन
घर पहुंची तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। घर में रखा सारा सामान राख हो गए थे। यह देख वह अचेत हो गईं। मौके पर इंस्पेक्टर रंजना सचान और नायब तहसीलदार रामकुमार यादव भी पहुंचे। लोगों ने ट्रांसफार्मर से बिजली का तार काट दिया और आसपास के डीजल इंजन चालू कर आग बुझाने में लोगों की मदद की।
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के पित्तुपुर गांव में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया। गांव निवासी प्रेम उपाध्याय के मड़हे में आग लग गई। जब तक लोगों को आग बुझाने का प्रयास करते वह और फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। मड़हे में रखा पूरा सामान जल गया।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सरावां गांव में रविवार की शाम अज्ञात कारण से लगी आग में राजदेव शर्मा की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार भटहर गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गई।
जिसमें दयाराम सरोज, बल्लन सरोज, दिनेश सरोज, रामआसरे का पांच बीघे की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान बिजली विभाग के प्राइवेट लाइनमैन को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। कमासिन गांव की यादव बस्ती में गेहूं की मड़ाई के दौरान इंजन के साइलेंसर से निकली चिंगारी में खलिहान में रखे गेहूं में आग लग गई।
प्रधान फूलचंद्र यादव ट्रैक्टर से मड़ाई का काम कर रहे थे। साइलेंसर से निकली चिंगारी से गेहूं में आग लग गई। फूलचंद, झुलई और भुलई का गेहूूं जलकर राख हो गई। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिधवन गांव के खलिहान में आग लगने से बंशराज ,रामजी व चंद्रशेखर मिश्र का 260 बोझ गेहूं जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।