{"_id":"5d3c960f8ebc3e6ccb57dfd0","slug":"eight-dark-zone-blocks-will-be-built-in-42-rainwater-harvesting-systems-jaunpur-news-vns475261933","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ डार्क जोन ब्लाकों में बनेगा 42 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ डार्क जोन ब्लाकों में बनेगा 42 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
जौनपुर। जल शक्ति अभियान के तहत जिले के आठ ब्लाकों में प्राथमिकता के आधार पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। यह सभी ब्लाक डार्क जोन ब्लाक में शामिल हैं। इन ब्लाकों में उक्त सिस्टम बनाने के लिए शासन से लक्ष्य भी दिया गया है। इन लाकों में कुल 42 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का लक्ष्य है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए विद्यालयों का चयन शुरु कर दिया गया है। बड़े छत वाले प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में उक्त सिस्टम बनाने का कार्य किया जाएगा।
सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत डार्क जोन ब्लाकों में प्राथमिकता के आधार पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का फरमान दिया गया है। इसके लिए बकायदे शासन द्वारा डार्क जोन ब्लाकवार लक्ष्य भी भेजा गया है। इस सिस्टम को मनरेगा से बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में जिले के कुल 21 ब्लाकों में से डार्क जोन में शामिल आठ ब्लाकों में उक्त सिस्टम बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें बदलापुर, बक्शा, करंजाकला, केराकत, महराजगंज, मुफ्तीगंज, सिकरारा, सिरकोनी ब्लाक है। इन ब्लाकों में कुल 42 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निर्देश दिया गया है। उधर सरकार के फरमान के बाद जिला प्रशासन इन ब्लाकों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का चयन करना शुरु कर दिया है। इस दौरान ऐसे विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। जिसकी छत बड़ी है।
महराजगंज में 10 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
जौनपुर। डार्क जोन में शामिल आठ ब्लाकों में से सबसे अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम महराजगंज ब्लाक में बनेगा। इस दौरान बदलापुर ब्लाक में सात, बक्शा में दो, करंजाकला में आठ, केराकत में दो, महराजगंज में 10, मुफ्तीगंज में पांच्र,सिकरारा में दो और सिरकोनी में छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शासन द्वारा डार्क जोन में शामिल आठ ब्लाकों में 42 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बड़ी छत वाले प्राथमिक व जूनियर स्कूलों का चयन किया जा रहा है। इन स्कूलों का चयन कर शीघ्र ही उक्त सिस्टम बना दिया जाएगा।
गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी