{"_id":"60788c268ebc3ec89b7f777d","slug":"eight-arrested-for-creating-fake-voter-id-and-aadhaar-card-jaunpur-news-vns585125888","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड बनाते आठ गिरफ्तार.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड बनाते आठ गिरफ्तार.
विज्ञापन
मछलीशहर/आलमगंज। जिले की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से फर्जी पहचान पत्र व आधार कार्ड बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित बड़ी संख्या में फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इसमें प्रधान पद के कुछ प्रत्याशियों के भी मिलीभगत की आशंका है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
मछलीशहर के जमालपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक कमरे में दो युवक कंप्यूटर, प्रिंटर व फोटो स्टेट की मशीन की सहायता से फर्जी वोटिंग के लिए जाली आधार कार्ड, वोटर आईडी समेत अन्य पहचान पत्र बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से दर्जनों फर्जी पहचान पत्र के साथ भी मिले हैं। सभी पहचान पत्र व उसे बनाने वाली मशीन जब्त कर ली गई है। उधर, रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर खरगनपुर बाजार में पुलिस ने एक दुकान से फर्जी आधार कार्ड बनाते छह युवकों को पकड़ा। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सैकड़ों फर्जी आधार, कागज, लैपटॉप व अन्य उपकरण भी बरामद किए। रामपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि छह युवक पकड़े गए हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी मतदान करने आई तीन महिलाएं पकड़ी गईं
निगोह। क्षेत्र के बेलौना गांव में स्थित मतदान केंद्र पर दूसरे के नाम पर फर्जी मतदान के लिए पहुंची तीन महिलाओं को एजेंट के विरोध के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों को शाम छह बजे के बाद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।