{"_id":"5deaa04c8ebc3e1b96754053","slug":"efficiency-test-for-children-of-council-schools-jaunpur-news-vns498381651","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चों की होगी दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चों की होगी दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
- जिला स्तर पर प्रथम आने वाले बच्चे को मिलेगा दस हजार रुपये का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में पढ़ाई की गुणवत्ता का आंकलन करने के लिए उनकी दक्षता की परीक्षा होगी। विद्यालय स्तर पर होने वाली परीक्षा में कक्षा-5 से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह परीक्षा कराई जाएगी। सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर परीक्षा कराएं और अपने विद्यालय के दो बच्चों का चयन कर उनके नाम बीईओ को 10 दिसंबर तक उपलब्ध करा दें। प्रत्येक विद्यालय से चयनित हर कक्षा के दो-दो बच्चों का विकासखंड स्तर पर दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा संबंधित बीडीओ और बीईओ के निर्देशन में होगी। इसमें सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता ली जाएगा। दक्षता परीक्षा में ब्लाक स्तर पर प्रथम 10 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक कक्षा के 10 बच्चे प्रत्येक ब्लाक स्तर पर चयनित होंगे, जिनकी कक्षानुसार परीक्षा जिला स्तर पर कराई जाएगी। प्रथम 20 को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। इसमें से प्रथम पुरस्कार पाने वाले को दस हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चों को पांच हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चौथा से दसवां स्थान तक पाने वाले बच्चे भी पुरस्कृत किए जाएंगे। कक्षा के चयनित 20 बच्चों के अभिभावकों और अध्यापकों को भी परीक्षा समाप्ति के बाद सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि विकासखंड स्तरीय परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। जिला स्तरीय दक्षता परीक्षा जिला मुख्यालय पर 22 दिसंबर को कराई जाएगी।