फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   education

आज 22 केंद्रों पर होगी दक्षता परीक्षा ...

Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
education
जौनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा पांच से आठवीं तक के बच्चों की दक्षता के आंकलन के लिए शुक्रवार को सभी विकास खंडों में परीक्षा आयोजित की गई है। नगर क्षेत्र समेत कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर 8830 छात्र प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में छात्रों से भाषा, गणित, विज्ञान और हमारा पर्यावरण विषय से 100 सवाल पूछे जाएंगे। सवाल बहु विकल्पी होंगे। यह सवाल 15 जनवरी तक पूरे किए गए पाठ्यक्रम के अंदर से ही पूछे जाएंगे। विभाग ने दक्षता परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच छात्रों को जिला स्तर पर आयोजित दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। जिला स्तर की परीक्षा में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। सफल छात्रों के शिक्षक और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। बीएसए डॉ.राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विकास खंडों में एक-एक केंद्र बनाया गया है। इसके पहले प्रत्येक विद्यालय स्तर पर परीक्षा कराकर दो-दो छात्रों को ब्लाक स्तर की परीक्षा के लिए चयन किया गया था।
विज्ञापन

करंजाकला में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी
करंजाकला विकास खंड के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर चकिया में सबसे अधिक 574 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार डोभी में राष्ट्रीय विद्या मंदिर चंदवक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 412 छात्र परीक्षा देंगे। सुजानगंज में राष्ट्रीय इंटर कालेज में 464, मछलीशहर में फौजदार इंटर कालेज में 470, बरसठी में राम बहादुर मनिकुराजी महाविद्यालय में 528 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बदलापुर में सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में 412, जलालपुर में बीआरसी त्रिलोचन में 522, केराकत में धनरा देवी इंटर कालेज नरहन में 524, महराजगंज के जगन्नाथ साहू शिक्षण संस्थान गड़ेरियहा में 502, मडि़याहूं के सुबेदार सिंह इंटर कालेज मेहंदी में 464, मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक संसाधन केंद्र सटवा में 480, मुफ्तीगंज के बाबा प्रसिद्ध महाविद्यालय बगथरी में 372, बक्शा के यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा में 572, धर्मापुर के गौरव शिक्षण संस्थान में 302, रामनगर गांधी स्मारक इंटर कालेज विधमौआ 520, रामपुर में न्यू कैरियर जितेंद्र रामराज इंटर कालेज में 474, सुइथाकला के इंदिरा स्मारक इंटर कालेज रामनगर कटघर में 498, नगर क्षेत्र के मोहम्मद हसन इंटर कालेज 98, सिकरारा के मां शारदा इंटर कालेज खाना पट्टी में 399, सिकरोनी के सरस्वती इंटर कालेज में 300, खुटहन के ग्राम विकास इंटर कलेज में 470 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र किसी जनप्रतिनिधि के हाथों सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed