फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Education friend's deducted honorarium for absenteeism

अनुपस्थित रहने पर शिक्षा मित्र का काटा मानदेय

Tue, 02 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Education friend's deducted honorarium for absenteeism
धर्मापुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में शिक्षा मित्र अंजू यादव अनुपस्थित मिलीं। बीईओ ने तत्काल उनका एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर पर पहुंचे, जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक ऊषा त्रिपाठी वित्तीय अवकाश पर मिलीं और सहायक अध्यापिका आशा यादव अवकाश पर रही। अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इसके बाद कबीरुद्दीनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में एमडीएम का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों के लिए बने भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीईओ अरविंद यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय केशवपुर की एक शिक्षा मित्र अंजू यादव अनुपस्थित मिली है। उनका एक दिन का मानदेय काटा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed