फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eastern University: 1100 seats left vacant in UG, PG

पूविवि : यूजी, पीजी में खाली रह गईं 1100 सीटें

Tue, 05 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eastern University: 1100 seats left vacant in UG, PG
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई। चिंता की बात यह है कि इस सत्र में 1100 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। परिसर में 2325 सीटों में कुल 1298 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इस आंकड़े ने विवि प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सीटें भरने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से माॅप अप राउंड भी चलाया जा चुका है। इसके बाद भी जितनी सीट हैं, उतने विद्यार्थी नहीं मिल पाए। इसके पीछे की वजह काउंसलिंग प्रक्रिया की देरी को बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय की तकनीकी खामियां भी वजह बन रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर के दाखिले की प्रक्रिया पीयू कैट के जरिये कराई जाती है। ऑनलाइन आवेदन से लेकर प्रवेश प्रक्रिया व परिणाम तक की सभी जिम्मेदारियां पीयू कैट की होती है। इसके बाद विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाता है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो सभी संकायों, संस्थानों में यूजी और पीजी की 2325 सीटें हैं। इनमें इस साल 1100 से सीटें खाली रह गई है। पिछले साल के आंकड़े की बात करें तो 2140 सीटें थी, जिनमें से 700 भर पाई थीं। अर्थात इस साल सीटें तो बढ़ा दी गईं लेकिन छात्र-छात्राओं की संख्या नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed