फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   earthquake

फिर डोली धरती, कांपे लोग

Wed, 13 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 earthquake
भूकंप के जबरदस्त झटकों से मंगलवार को पूरा जिला हिल गया। कुछ समय के दरम्यान दो बार आए भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटकों ने शहर की जर्जर इमारतों की बुनियाद झंझोड़ दी। अपने ही आशियानों में लोग खौफजदा हो गए।
विज्ञापन

ख्वाजगी टोला सहित कई इलाकों में भवनों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। लोग घरों, दफ्तरों और स्कूलों से निकल कर बाहर सड़कों पर एकत्रित हो गये थे। लोगों ने भूकंप के झटके दो बार में महसूस किये।  दीवानी  न्यायालय अधिवक्ता संघ के भवन में दरार आ गई। भागने के चक्कर में अधिवक्ता श्रीप्रकाश राय (40) घायल हो गए।
विज्ञापन

भूकंप का केंद्र इस बार भी नेपाल ही था। पिछली बार 25 अप्रैल को 11: 41 पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया था। इस बार पहला झटका दोपहर 12:37 बजे एवं दूसरा दस सेकेंड के अंतराल पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
कलेक्ट्रेट मेंडीएम भानुचंद्र गोस्वामी भी अपने कर्मचारियों के साथ कार्यालय से बाहर निकल गए। जिला अस्पताल से मरीजों को और जिला कारागार से बंदियों को बैरक से बाहर निकाल दिया गया। चिलचिलाती धूप में देर तक लोग अपना आशियाना छोड़कर सड़कों पर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed