फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Each Nyaya Panchayat will have four counting tables

प्रत्येक न्याय पंचायत में लगेंगे चार गणना टेबल

Thu, 29 Apr 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Each Nyaya Panchayat will have four counting tables
जौनपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना इस बार तेज गति में होगी। प्रशासन की कोशिश है कि 24 घंटे के अंदर हर हाल में गणना कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 12-12 घंटे के दो शिफ्ट में कर्मचारियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक न्याय पंचायत में गणना के लिए चार टेबल लगेंगे। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक और एक अतिरिक्त गणना सहायक की तैनाती की गई है। मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न करने के लिए सभी एसडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वह अपने तहसील के अंतर्गत सभी ब्लाकों के निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मतगणना आरंभ होने से समाप्ति तक सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई आने पर संबंधित आरओ, बीडीओ और जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराएंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी पदों की गणना संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना स्थल पर ही होगी। मतगणना कार्य सुबह आठ बजे से आरंभ होगा। प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, जो उपस्थित रहकर समस्त मतगणना प्रक्रिया पर गहन दृष्टि रखेंगे और शांति व्यवस्था स्थापित कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में कोविड-19 के नियमों का पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed