फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   E-rickshaw overturns in ditch, driver dies

Jaunpur News: खंदक में पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

Thu, 30 Jan 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns in ditch, driver dies
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर बैजारामपुर मार्ग स्थित भटेवरा गांव के समीप मंगलवार की रात ई-रिक्शा के खंदक में पलट जाने से चालक की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजेश यादव (40) परिवार के भरण पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार को वह ई-रिक्शा लेकर निकला हुआ था। देर रात हो जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब छह बजे सड़क से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सड़क किनारे खंदक में एक ई-रिक्शा पलटा हुआ है और एक व्यक्ति उसके नीचे दबा है। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। राजेश को दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed