फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   E-rickshaw driver died by beaten up over fare in Jaunpur

जौनपुर: किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई, मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन

Wed, 01 Dec 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver died by beaten up over fare in Jaunpur
परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा इलाके में बीते शुक्रवार को मारपीट में घायल ई-रिक्शा चालक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बीएचयू ट्रामा सेंटर से शव घर आते ही तनाव की स्थिति बन गई। परिवार के लोगों ने मुआवज और फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को प्रदर्शन किया। जिन्हें पुलिस और प्रशसान के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया है।

विज्ञापन


कोठियावीर (पुरानी बाजार) निवासी पेशे से ई-रिक्शा चालक आसिफ अहमद(24) पुत्र जमील अहमद शुक्रवार की शाम सवारियां लेकर कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा गया था। किराए को लेकर विवाद होने पर आसिफ को लाठी-डंडे और लात-घूंसे से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर आए। वहीं, बुधवार की सुबह पुरानी बाजार में प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। दूसरे संप्रदाय के दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में दबिश जारी है।

इस संबंध में एएसपी सिटी ने बताया कि मामले दो नामजद के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी अंकित मौर्य निवासी पान दरीबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed