{"_id":"622e373af39bb2639e2437b6","slug":"e-kyc-necessary-for-kisan-samman-nidhi-jaunpur-news-vns643085189","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी जरूरी
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। 31 मार्च तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न कराने वाले किसानों की अगली किस्त रुक जाएगी। इस योजना के तहत सरकार ने अभी तक 10 किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेज दिए हैं।
जिले में करीब साढ़े सात लाख लोगों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसमें तमाम लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर की ऑनलाइन फीडिंग होनी है। ई-केवाईसी की इस व्यवस्था के बीच ही विभागीय सत्यापन भी शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद ही लाभार्थियों को आगामी किस्त मिल सकेगी। अपर जिला कृषि अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया है कि ब्लॉक स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसान अपना आधार और मोबाइल नंबर फीड करा सकते हैं। इसके अलावा, लाभार्थी कृषक ऑनलाइन केंद्रों, जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 31 मार्च तक ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी न कराने वाले किसानों की अगली किस्त रुक जाएगी।
कैसे करे ई-केवाईसी
अपर जिला कृषि अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया है कि ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आपको योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। दाहिनी तरफ ऊपर ई-केवाईसी लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें। यहां पर आप अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इसे डालें, अगर सब कुछ ठीक रहा तो ईकेवाईसी पूरी हो जाएगी। अगर इनवैलिड लिखा हुआ आता है तो इसे ठीक कराने के लिए आधार सेवा केंद्र सीएससी केंद्र पर जाना होगा। वहां से बायोमैट्रिक प्रणाली द्वारा इस समस्या को सही कर दिया जाएगा।