{"_id":"58c841154f1c1bb66032ad2e","slug":"dyes-and-abir-gulle","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों और अबीर-गुलाल से सराबोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों और अबीर-गुलाल से सराबोर
jaunpur
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को होली पर्व पर मस्ती करते युवक।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जमकर होली का आनंद उठाया। लोगों ने एक दूसरे को रंगो, अबीर और गुलाल से सराबोर कर डाला। दोपहर बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और होली की बधाई दी। साथ ही व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।सोमवार की सुबह से हर कोई होली के जश्न में डूब गया। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग हर किसी पर होली का रंग चढ़ा था। सुबह से दोपहर तक लगातार रंग खेलना जारी रहा, जो मिल जाता उसी पर रंगों की बौछार कर दी जाती थी। शहर के पालिटेकिभनक चौराहा से लेकर चहारसू, कोतवाली, सुतहट्टी आदि स्थानों पर होली खेलने वालों झुंड निकला। कई स्थानों पर रंग डालने को लेकर झड़पें भी हुई। लेकिन फिर सब सामांय हो गया। शहर में होली का जबरदस्त हुड़दंग रहा। हर चौराहे व नुक्कड़ पर बाल्टी व टब में रंग होरियारों की टीम दिखी। खुद एक- दूसरे पर रंग तो लगा रहे थे। साथ ही रास्ते से गुजर रहे लोगों को भी नहीं छोड़ रहे थे।
कई स्थानों पर यात्रियों के उपर भी रंगा डाल दिया गया। जगह -जगह डीजे की धुन पर लोग नाच गा रहे थे। साथ ही कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रही। उन्होंने ने भी खूब रंग खेला। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रही। केराकत, चंदवक, धर्मापुर, जलालपुर, मड़ियाहूं, रामपुर, बरसठी, शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, सतहरिया, करंजाकला, बरईपार आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने जमकर होली खेली।
दोपहर 12 बजे के बाद रंग खेलना बंद हो गया। इसके बाद लोग नहा धोकर नए परिधान में सजधज कर निकले। देर शाम तक लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना जारी रहा। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। घर आए मेहमानों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन
उधर, पुलिस लाइन में भ्ाी पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंगों से सराबोर कर डाला।