फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   During the search, the video film will be created

तलाशी के दौरान बनाई जाएगी वीडियो फिल्म

Wed, 11 Jan 2017 12:46 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 11 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
During the search, the video film will be created
ें रूट मार्च करते पुलिस और सेना के जवान। - फोटो : jounpur
चुनाव में अपराधी अराजकता न फैलाए और लोगों को मतदान के लिए भयभीत न करें, इसके लिए पुलिस ने करीब 550 सक्रिय अपराधियों की कुंडली तैयार कर ली है। इनके घरों की पुलिस न केवल तलाशी लेगी बल्कि तलाशी की वीडियो फिल्म भी बनवाएगी। ताकि पुलिस कहीं तलाशी की आड़ में बेवजह प्रताड़ित न करें।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर प्रशासन होम वर्क में जुट गया है। मंगलवार की शाम को एसपी अतुल सक्सेना ने सभी सर्किल के सीओ के साथ बैठक किया। जिसमें 550 अपराधियों के घरों की तलाशी कराने और उन पर नजर रखने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन


इसमें सैकड़ों ऐसे अपराधी हैं जिनका कहीं न कहीं राजनैतिक दलों से संबंध है और चुनाव में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। 27 स्थानों पर नाके बंदी के बारे में भी चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि गैर जिलों की पुलिस से बार्डर के इंस्पेक्टर और एसओ समन्वय स्थापित कर चेकिंग करें। जनता में विश्वास पैदा करने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के शिथिलता एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आचार संहिता के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की आैर उन पर लगे पार्टी के झंडे उतारे। वहीं अभियान के दौरान तीन शराब तस्कर, चार बदमाशों का  चालान कर तीन गाड़ियों को सीज कर 30 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed