फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dumper collides with wire, 17 pole wires broken, power supply to 72 villages disrupted

Jaunpur News: तार से डंपर टकराया, 17 पोल के तार टूटे,72 गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 09 Jun 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dumper collides with wire, 17 pole wires broken, power supply to 72 villages disrupted
मीरगंज। सेमरी गांव में एनएच बाईपास निर्माण में लगा डंपर शनिवार की रात 10 बजे 33 हजार वोल्ट लाइन के तार से टकरा गया। इससे 17 खंभो के तार टूट गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ पर मछलीशहर से जंघई से गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली लाइन खराब हो गई, जिससे दोनों फीडर नौ घंटे के लिए बाधित हो गए। 72 गांव बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र के लिए 33 हजार वोल्ट की लाइन ले जाई गई है। एनएच 731-बी का निर्माण चल रहा है। सेमरी गांव के पास बाईपास निर्माण के लिए डंपर से मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। रात में मिट्टी गिराने के दौरान डंपर 33 हजार वोल्ट लाइन के तार से टकरा गया, गनीमत रही कि डंपर से अर्थ नहीं मिला जिसके कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ पर 17 पोल का तार क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार रात 10 बजे से जंघई और गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए। जिससे कारण 72 गांव में अंधेरा फैल गया, उमस भरी रात लोगों को जागकर बितानी पडी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे बिजली कर्मियों ने तार ठीक किया तब जाकर सप्लाई चालू हुई। तब तक नौ घंटे तक दोनों फीडर बंद रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पडा।
एसडीओ जंघई आदित्य मारकंडेय ने बताया कि एनएच निर्माण के लिए लगे डंपर के कारण 33 हजार वोल्ट का लाइन ब्रेक डाउन हो गया था, इसमें 17 खंभों का तार टूट गया, जिसे पूरी रात ठीक कराने में लग गया, सुबह सात बजे आपूर्ति चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed