फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dumper collides with high voltage wire, supply to 72 villages disrupted

Jaunpur News: हाई वोल्टेज तार से टकराया डंपर 72 गांव की आपूर्ति बाधित

Fri, 11 Oct 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Dumper collides with high voltage wire, supply to 72 villages disrupted
मीरगंज। एनएच निर्माण कार्य में लगे डंपर के हाई वोल्टेज तार से टकराने के कारण 23 खंभों के तार टूट गये और जंघई और गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र के 72 गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार रात 1 बजे से बाधित हो गयी है।
विज्ञापन

मछलीशहर विद्युत केंद्र से जंघई और गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार बोल्ट की अपूर्ति की गई की गई है। बुधवार की रात 1 बजे एनएच निर्माण में लगा डंपर सेमरी गांव के पास 33 हजार तार से टकरा गया। इसके कारण 33 हजार लाइन में खराबी आ गयी। इसके कारण दोनों विद्युत उपकंद्र जंघई और गोपालपुर की सप्लाई बाधित हो गयी। जिससे कारण 72 गांव में अंधेरा फैल गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही लाइनमैन तार ठीक करने में जुटे रहे। शाम तक तार ठीक नही किया जा सका। एसडीओ जंघई आदित्य मारकंडेय का कहना है तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लाइनमैन ठीक करने में जुटे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed