फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to threats from a molester, the girl student stopped going to college

Jaunpur News: मनचले की धमकी से छात्रा ने काॅलेज जाना किया बंद

Sat, 07 Sep 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Due to threats from a molester, the girl student stopped going to college
केराकत। कोतवाली क्षेत्र ग्राम सभा बगथरी के काॅलेज से बीटीसी कर रही छात्रा का शोहदे की धमकी के कारण काॅलेज आना जाना बंद हो गया। शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी बीटीसी करती है। साइकिल से काॅलेज जाती है। रास्ते में सूरतपुर गांव का परमानंद उसके साथ छेड़छाड़ करता है, रास्ता रोकता है। धमकी देता है कि तेरी बेटी यदि मुझसे शादी नहीं करेगी तो पूरे परिवार को जान से मारकर फेंक दूंगा। परिजनों को यह भी धमकी दिया कि उसकी बेटी दिखाई देगी तो उसे बदसूरत बना देगा। कहीं पर शादी करने लायक नहीं रहेगी। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी। जिसे परमानंद ने धमकी देकर तोड़वा दिया। उसकी धमकी से भयभीत होकर छात्रा घर छोड़कर अन्यत्र चली गई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी केराकत संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed