फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to the rain, electricity poles and wires fell down and power supply was disrupted for 11 hours in 50 villages

Jaunpur News: बारिश से बिजली के खंभे और तार गिरने से 50 गांवों में 11 घंटे ठंप रही आपूर्ति

Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Due to the rain, electricity poles and wires fell down and power supply was disrupted for 11 hours in 50 villages
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से कहीं बिजली के खंभे तो कहीं तार गिरने से आपूर्ति ठप रही। इससे कई गांवों में अंधेरा रहा। बिजली कटौती से आम जनता भीषण गर्मी व उमस से बेचैन रही। लोगों की रातों की नींद खराब रही। इसके बाद ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या से ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से कई घंटे तक बिजली गुल रही।गौराबादशाहपुर : बरसात के कारण बृहस्पतिवार की रात कबिरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र से गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के साथ करीब 50 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। इससे इन्वर्टर भी जवाब दे गये। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 और 3 में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं। खेतासराय : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निकट भकुरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे हाईटेंशन तार गिर गया। इससे बादशाही उपकेंद्र पर खेतासराय फीडर की आपूर्ति 6 घंटे ठप हो गई। रात में उमस भरी गर्मी से नगरवासी परेशान रहे।। बीती रात 11 बजे बिजलीकर्मियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई।मड़ियाहूं : बेलवा रोड पर जर्जर दो बिजली के खंभे लटक गए थे। रात में बिजली कर्मचारियों ने उसे रस्सी लगाकर सीधा किया गया लेकिन अब तक पोल बदला नहीं गया। किसी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed