{"_id":"687946ddc452abb11e027b64","slug":"due-to-storm-and-rain-trees-and-poles-fell-in-many-places-80-villages-are-in-darkness-for-last-24-hours-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-137545-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आंधी-पानी से कई जगहों पर पेड़ और खंभे गिरे, 24 घंटे से 80 गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आंधी-पानी से कई जगहों पर पेड़ और खंभे गिरे, 24 घंटे से 80 गांव अंधेरे में
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बुधवार की रात आंधी व पानी से जनजीवन बेहाल रहा। इस दौरान शहर के प्रसाद तिराहे, अहियापुर, परमानतपुर, चांदपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मीरगंज, खेतासराय, गौराबादशाहपुर, मछलीशहर, नेवढि़या, बदलापुर, रामपुर, धर्मापुर आदि जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा । वहीं बिजली के खंभे गिरने से रातभर आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान 24 घंटे से 80 गांवों में अंधेरा है। वन विभाग व विद्युत विभाग की टीम आवागमन व बिजली आपूर्ति बहाली में लगी रही। गौराबादशाहपुर : कस्बे में से होकर जाने वाले सबसे अहम बारी मार्ग पर बुधवार की रात अचानक पेड़ गिर जाने से राहगीर परेशान रहे। रात्रि में सड़क के बीचोबीच पेड़ गिरने से गौराबादशाहपुर से मुफ्तीगंज, केराकत, वाराणसी, गाजीपुर अन्य मुख्य जगहों को जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया। इससे पिलखिनी, बारी, सुरैला, भुइली, मनिहागोविंदपुर, कुरेथु, मैरा दखान, भदेवरा, पौनी समेत सैकड़ो गांव के राहगीरों को रास्ता बदल कर जाना पड़ा। स्थानीय लोगो ने पेड़ हटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर नगर पंचायत को सूचना दी गई। धर्मापुर : जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित प्रसाद तिराहे के पास रात आठ बजे तेज हवा से एक पेड़ गिर गया। इससे करीब 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। पेड़ गिरने के दौरान मुख्य सप्लाई के बिजली का तार भी टूट गया, इससे अहियापुर से जुड़े सभी फीडर की बिजली भी बाधित हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य मार्ग से पेड़ को हटवाया। बदलापुर : बदलापुर, सिंगरामऊ, मछलीगांव, टाउन उपकेंद्र के सभी फीडर पर तेज हवा के चलते ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति पूरी रात बंद रही। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ी।नेवढ़िया : नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र से सैकड़ों गांवों बिजली की आपूर्ति की जाती है। वहीं 15 घंटे से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। किसानों को इस समय धान की रोपाई के लिए बिजली की आवश्यकता है लेकिन विद्युत विभाग पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
मछलीशहर : बुधवार को शाम से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश से बिजली आपूर्ति रात भर बाधित रही। आनापुर में आम का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया और खंभा टूटकर मकान की दीवार पर गिर गया। देवरिया और गोहका गांव में तार टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार की देर शाम तक कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल की गई किंतु ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति ज्यादा देर तक नहीं हो सकी। पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।
सुबह आठ बजे के बाद चालू हो सका आवागमन-मीरगंज : गोधना से मीरगंज जरौना होकर निगोह जाने वाली सड़क पर बरसात व तेज हवा के कारण किशुनदासपुर गांव व अगहुआ गांव में पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। सुबह वन विभाग ने पेड हटवाया तब जाकर सुबह आठ बजे के बाद आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन
मोबाइल और इन्वर्टर तक नहीं हो सके चार्ज-खेतासराय : पिछले दो दिनों से हो रही तेज हवा के साथ बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। क्षेत्र में 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल और इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो सके। पानी की समस्या भी रही।
बारिश से मौसम सुहाना, किसान खुश -रामपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके साथ ही किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई देने लगी। कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी थी कि धान लग नहीं पा रहा था, लेकिन दो दिन से रूक-रूक कर हो रही बरसात से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेतों में पानी भर जाने से धान लगाया जाने लगा है। मुसईपुर गांव निवासी किसान प्रेमचंद यादव ने बताया कि बरसात न होने के कारण सिंचाई का अन्य साधन न होने के कारण मायूस हो गए थे। दो दिन के बारिश ने खुशी लौटा दी है। अब धान रोपना शुरू हो गया है।
जिले में जहां भी आंधी पानी के कारण बिजली के खंभे व पेड़ गिरने से तार टूटकर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। उनको सुबह से ही ठीक कराया जा रहा है, जिन जगहों पर रह गया है उसको भी ठीक करा दिया जाएगा। करीब 30 से 35 जगहों पर यह समस्या आई है। - रमेशचंद्र, अधीक्षक अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।