फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to family conflict, mother consumed pesticide along with three children, one son died

UP: मां ने चाऊमीन में किटनाशक मिलाकर तीन बच्चों को दिया, फिर खुद भी खाया, मासूम की मौत; अन्य गंभीर

Tue, 19 Aug 2025 01:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 01:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को चाउमीन में किटनाशक मिलाकर खिला दिया। घर में विवाद के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। सभी की हालत गंभीर होने पर लोग अस्पताल ले गए। यहां छह वर्षीय एक बच्चे की माैत हो गई।

विज्ञापन
Due to family conflict, mother consumed pesticide along with three children, one son died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सबरहद गांव में सोमवार को पारिवारिक कलह पर सरिता (30) ने अपने तीन बेटों सत्या (8), शिवम (6) और शिवांश (8 माह) के साथ कीटनाशक खा लिया। इलाज के दौरान शिवम (6) की मौत हो गई, जबकि सविता, सत्या और शिवांश की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सबरहद गांव के दीपचंद की शादी नौ साल पहले सविता से हुई थी। दीपचंद बंगलूरू में निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


सविता यहां अपनी सास चमेला देवी, ससुर रामचंदर और तीन बच्चों के साथ रहती है। पारिवारिक कलह होने पर सविता ने घर में रखा कीटनाशक बच्चों को खिला दिया और खुद भी सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार को पता चला। आनन-फानन चारों को नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने शिवम (6) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सविता को भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि सत्या और शिवांश निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed