फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to breakdown of couplings, the goods train split in two parts, a big accident averted due to slow speed

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी, धीमी गति होने से बड़ा हादसा टला

Wed, 08 Jul 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Due to breakdown of couplings, the goods train split in two parts, a big accident averted due to slow speed
खेतासराय रेलवे क्रासिंग पर लगा लम्बा जाम। - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। वाराणसी से फूलपुर इफको तक जा रही मालगाड़ी बुधवार की सुबह जंघई स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्से में बंट गई। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर ट्रेन लेकर करीब 200 मीटर आगे निकल गया। बाद में उसकी नजर पड़ी तो दोबारा मालगाड़ी को पीछे लाकर छूटे हुए वैगन को जोड़ा गया। इस दौरान क्रॉसिंग का फाटक बंद होने से जंघई-मछलीशहर मार्ग पर आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

वाराणसी से फूलपुर के लिए निकली मालगाड़ी सुबह करीब 6 बजे जंघई स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक से धीमी गति से चालक मालगाड़ी ले जा रहा था। तभी अचानक कपलिंग टूट गई और गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक इंजन और चार बोगी लेकर आगे निकल गया। अन्य 38 डिब्बे पीछे छूट गए। करीब दो सौ मीटर आगे जाने के बाद जब पीछे नजर पड़ी तो सन्न रह गया। आनन-फानन में गाड़ी रोककर पीछे ले जाया गया। दोबारा कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी आगे रवाना हुई। संयोग था कि गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस बीच रेलवे क्रॉसिंग 51बी पर फाटक बंद रहने से सड़क मार्ग पर आवागमन ठप रहा। करीब आधे घंटे तक वाहनों की क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबी कतार लगी रही। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

ब्रेक जाम होने से क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी
खेतासराय। जौनपुर-शाहगंज रेल मार्ग पर दीदारगंज रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने से करीब सवा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान फाटक बंद रहे खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रेलकर्मियों ने मरम्मत के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे खेतासराय रेलवे स्टेशन पर जौनपुर से शाहगंज की तरफ मालगाड़ी गुजर रही थी। प्लेटफार्म पर मौजूद रेल कर्मियों फने एक पहिए से हल्का धुंआ निकलता देख ट्रेन को रोकने का इशारा किया। जब तक ट्रेन रोका जाता वह प्लेटफार्म पार कर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंच गई थी। रेल कर्मियों ने बताया कि पहियों में लगा ब्रेक ब्लाक जाम होने से दिक्कत आई थी। मरम्मत के बाद दोपहर करीब 12 बजे मालगाड़ी आगे रवाना हुई। सवा घंटे तक क्रॉसिंग पर गाड़ी खड़ी होने से फाटक बंद रहा। इससे खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर वाहन जहां-तहां खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed