फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to being closed for three months, garbage disposal center became garbage

तीन माह से बंद रहने की वजह से कूड़ा निस्तारण केंद्र बन गया कूड़ा

Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to being closed for three months, garbage disposal center became garbage
कुल्हनामऊ स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में डंप किया गया कूड़ा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कुल्हनामऊ में रोजाना शहर से निकलने वाला 97 टन कूड़ा डंप कर दिया जा रहा है। यहां तीन माह से कूड़ा डंप हो रहा है, जबकि इन कूड़ों के निस्तारण के लिए 12.39 करोड़ में बनाया गया सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद है। इधर, कूड़े में पानी लगने और धूप लगने से सड़न तेजी से बढ़ी है। इससे इस इलाके में जल प्रदूषित हो गया है। इससे लोग और जानवर संक्रामक बीमारियों की जद में आ रहे हैं। प्रशासन ने प्लांट को संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कंपनी को 23 जुलाई तक अनिवार्य रूप से प्लांट संचालन का मौका दिया गया है। तय तिथि तक न चलाने पर 23 जुलाई को उपजिलाधिकारी कोर्ट में कंपनी के एमडी या उनके अधिवक्ता को उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ वारंट भी जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कुल्हनामऊ में लगे सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कार्यदायी संस्था ए टू जेड इन कूड़ों को निस्तारित करती थी लेकिन तीन माह से अधिक समय से यह प्लांट बंद हो गया। इधर बारिश होने के बाद से कूड़े में पानी लग गया था, जबकि धूप भी हो रही है। ऐसे में कूड़ा सड़ने लगा, जिससे दुर्गंध बढ़ गई है। आसपास के गांव वाले संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताने लगे हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार सदर मौके पर निरीक्षण करने गए। इसकी रिपोर्ट 11 जुलाई को उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि कुल्हनामऊ में प्लांट को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इसके कारण प्रदूषण फैल रहा है। इस इलाके में जल प्रदूषित हो गया है। मनुष्यों के साथ-साथ जानवरों में भी बीमारियां फैल रही हैं। प्लांट इस क्षेत्र से दूर स्थापित किया जाए। इस पर नगर पालिका से रिपोर्ट मांगी गई तो उसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह प्लांट एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है लेकिन फर्म द्वारा प्लांट का संचालन नहीं किया जा रहा है, जो एनजीटी के नियमों के विपरीत है। आसपास के लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए प्लांट का अतिशीघ्र ही संचालन कराना जरूरी है। कार्रवाई करने की आग्रह भी किया था।
विज्ञापन

18 मार्च 2021 में हुआ था उद्घाटन
जौनपुर। साल 2011 में बसपा शासनकाल में इस सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया था। तकरीबन 11 एकड़ भूमि में यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट 12.39 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ। प्लांट का निर्माण कार्य वर्ष 2013 में शुरू हुआ। 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नोटिस के बावजूद कार्यदायी संस्था द्वारा निष्क्रियता दिखाई जा रही है। इसके कारण धारा 133 सीआरपीसी के अंतर्गत आपराधिक चार्जशीट बनाकर कार्रवाई की जा रही है। 23 जुलाई तक चालू कराने के बाद अवगत कराने को कहा गया है। अन्यथा 23 जुलाई कोर्ट बुलाया गया है। यदि वे नहीं आते हैं वारंट जारी किया जाएगा। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed