फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Duduli wept on the martyrdom of the Red Village

दुदौली के लाल की शहादत पर रोया गांव

Mon, 30 Jan 2017 01:38 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 30 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Duduli wept on the martyrdom of the Red Village
सिकरारा के दुदौली गांव के सीआरपीएफ जवान पारस नाथ के छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद होने की सूचना के बाद रोते परिवार के लोग। 
दुदौली गांव के लाल सीआरपीएफ जवान पारसनाथ सरोज के छत्तीसगढ़ में शनिवार को शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। गांव में हर कोई शहीद पारस को याद कर शोक संतप्त था। 
विज्ञापन

रविवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, सांसद केपी सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शहीद के पिता की स्थिति उस इंसान की तरह हो गई जिसने अपने बारे में लिखा है कि गमों ने एक भी अरमा मेरा जिंदा नही छोड़ा, मगर ऐ जिंदगी हमने तेरा पीछा 

विज्ञापन

 

नहीं छोड़ा । वह एक गरीब परिवार का हिम्मती इंसान होने के कारण गांव के ही इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी करके  पांच पुत्रों की शिक्षा दीक्षा और दो बेटियों की पढ़ाई लिखाई, शादी विवाह कराए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनके जीवन की खिली खिली बगिया में अचानक किसी की बुरी नजर लग गयी और उनका बड़ा बेटा जो कि इंटर कालेज दुदौली में अनुचर था पांच साल पहले दिवंगत हो गया । बड़े बेटे की बीवी बच्चों की जिम्मेदारी के साथ साथ उन्होंने पारस को स्नातक की शिक्षा दिलाई और वह अपनी काबलियत के बल पर इलाहाबाद से

 

2004 में सीआरपीएफ  में बतौर कांस्टेबिल नौकरी करने लगा । 2006 में पारस का पराऊगंज की छत्रीपुर निवासिनी प्रीति किरण से विवाह हो गया । दो बच्चे भी हुए । बड़ी बेटी शिवांगी (11) अपने नाना के साथ रहकर 5वीं में पढ़ाई कर रही है।


 

जबकि बेटा कौशल केशर को खुद अपने साथ इलाहाबाद में किराए के मकान में रह कर पढ़ा रही थी । अब क्या होगा किसके सहारे पहाड़ सी जिंदगी कटेगी। कौन बेटी के हाथ पीले करायेगा । यही सब प्रीति को खाये जा रही है । जिसके उत्तर की तलाश में वह बार बार बेहोश हो कर गिर जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed