फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drunken young man beaten in in-laws house

Jaunpur News: शराब के नशे में धुत युवक की ससुराल में पिटाई

Thu, 25 Jul 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Drunken young man beaten in in-laws house
जफराबाद। क्षेत्र के समोपुर गांव में मंगलवार को शराबी युवक की ससुराल में जमकर पिटाई की गई। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा निवासी राजेश की गांव की युवती से तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह शादी के बाद से ही शराब पीकर कई बार पत्नी से मारपीट किया था। पिछले महीने युवक के मारपीट से परेशान महिला को मायके वाले घर ले आए। सोमवार को शराबी पति ससुराल आकर पत्नी को विदा करने को कहने लगा। इसी बात पर उसके साले की पत्नियों से भी गाली-गलौज करने लगा। दोनों सरहजों ने उसे डंडे, थप्पड़ व चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। अगल-बगल के लोगो ने किसी प्रकार उसे छुड़ाया। हालांकि युवक अभी भी नशे की हालात में पत्नी की विदाई के लिए प्रयासरत है। घटना के बाद युवक के मां-बाप भी आ गए हैं। पंचायत चल रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed