फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drumstick saplings given to Anganwadi workers.

Jaunpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए सहजन के पौधे

Wed, 15 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drumstick saplings given to Anganwadi workers.
खेतासराय आंगनवाड़ी केंद्र पर वितरित किए गए सहजन के पौधे। स्रोत-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
शाहगंज सोंधी ब्लॉक में मंगलवार को पौधरोपण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर सहजन भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक सहजन के पौधे वितरित कर उसके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप वन क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सहजन को सुपरफूड माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण दूर करने में सहायक हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने आंगनबाड़ी केंद्रों और कुपोषित बच्चों के घरों पर सहजन का पौधा लगवाकर उसके उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करें। इस दौरान वन दरोगा गोरख प्रसाद, वन रक्षक दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed