फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drug traders blew Form 35

दवा व्यापारियों ने फूंका फार्म 35

Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drug traders blew Form 35
निरस्तीकरण एवं फार्म 35 को जलाते दवा व्यापारी - फोटो : jaunpur
विभिन्न मांगों को लेकर केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिसमें प्रदेश में चल रहे फुटकर दवा लाइसेंसो के निरस्तीकरण व फार्म 35 के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही आक्रोशित व्यवसाईयों ने फार्म 35 के प्रतिरुप का दहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र  खाद्य एवं औषधि प्रशासन जेपी मौर्या को सौपा।
विज्ञापन

 सचिव राजेंद्र निगम ने कहा कि  प्रदेश में बिना पूर्व सूचना के अंधाधुंध तरीके से फुटकर दवा लाइसेंसो को निरस्त किया जा रहा है। जबकि विधिक प्रक्रिया द्वारा जारी लाइसेंस का निरस्तीकरण गैर कानूनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। बिना न्यायालय के अनुमति के लाइसेंसो का निरस्तीकरण किया जाना असंवैधानिक है। कहा कि किसी भी कीमत पर दवा व्यापारी अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। संगठन के चेयरमैन महेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में दवा व्यवसाई अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और लड़ता रहेगा। धरने में अध्यक्ष राजय यादव, दिलीप गुप्ता, संतोष मौर्या, अमित मौर्या, सुभाष मौर्या, घ्रुव जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद जायसवाल व सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed