फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drug representatives strike, demand work manual

Jaunpur News: दवा प्रतिनिधियों की हड़ताल, कार्य नियमावली की मांग की

Wed, 20 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives strike, demand work manual
जौनपुर। दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय संगठन एफएम आरएआई के आह्वान पर जिले के दवा प्रतिनिधियों ने बुधवार को अपने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल किया। इसमें पांच मांग सरकार से व तीन मांगे नियोक्ताओं(नौकरी देने वाले) से रही। इसमें दवा प्रतिनिधियों ने अपने लिए कार्य नियमावली की मांग की।
विज्ञापन

दवा प्रतिनिधि सुबह नौ बजे से शहर के भिन्न-भिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुंचे। इसके बाद दोपहर 12 बजे इकाई कार्यालय के प्रांगण में एक विशेष आमसभा की गई। राज्य सचिव साथी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि दवा प्रतिनिधियों के एकमात्र कानून सेल्स प्रमोशन इंपलाइ एक्ट 1976 को भी नियोक्ताओं के दबाव में यह सरकार समाप्त करने की कोशिश में है तथा आजादी के बाद अब तक दवा प्रतिनिधियों के लिए कोई कार्य नियमावली नहीं बनी हैं। इसे बनाने की मांग रखी गई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य साथी राजेश रावत ने बताया कि आज तमाम अस्पतालों में यह कहा जाता है कि दवा प्रतिनिधियों का प्रवेश वर्जित है जो कि गैर कानूनी है। जिला सचिव अजय चौरसिया ने बताया कि आज सेल्स के नाम पर हमारे साथियों को परेशान किया जाता है। सेल्स एक व्यवसाय है और इसमें ऊपर से नीचे तक सारे कर्मचारी की जवाबदेही बराबर की होती है परंतु विडंबना यह है कि नियोक्ताओं द्वारा सेल्स के ग्राउंड पर दवा प्रतिनिधियों का उत्पीड़न किया जाता है। सर्विलांस व जीपीएस के माध्यम से हमारे साथियों की प्राइवेसी को भंग किया जा रहा है। इस मौके पर आलोक सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, अच्युत दुबे, अजय सिंह, अनिल मिश्रा, अरुण सिंह, रवि सिंह, मुकेश मौर्य आदि रहे। आभार इकाई अध्यक्ष मनोज सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed