फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drug representatives celebrated protest day

दवा प्रतिनिधियों ने मनाया विरोध दिवस

Mon, 12 Oct 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives celebrated protest day
जौनपुर। श्रम कानून में सुधार किए जाने की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर एफएमआरएआई की ओर से दवा प्रतिनिधियों के साथ विरोध दिवस मनाया। सरकारी बंदिशों को ध्यान में रखकर अपने घरों से तख्तियों पर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन

जिला इकाई के सचिव राजेश रावत ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन ई-मेल के माध्यम से श्रम आयुक्त को प्रेषित किया। श्रम कानून में सुधार किए जाने की मांग की। मजदूर विरोधी लेबर कोर्ट वापस लिए जाए, आवश्यक वस्तु अधिनियम में कोई बदलाव न किया जाए, वेतन में कटौती न करने, कर्मचारियों को नौकरी से न निकालने, यूसीपीएमपी कोड को वैधानिकता प्रदान करने, दवाओं व चिकित्सकीय उपकरणों पर जीएसटी शून्य करने, सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज के लिए घोषित किया जाए। काम के घंटे 8 का कार्य दिवस तय करने, पेट्रोलियम के दाम कम करने, किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिया जाए। प्रांतीय सचिव नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कानूनी सुरक्षा को समाप्त करना चाहती है। अध्यक्ष अजय चौरसिया व सचिव राजेश रावत ने अगर हमारी पूरी नहीं होती हैं तो प्रतिनिधि 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इस मौके पर अजीत सिंह , बलवन्त सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव , दिनेश श्रीवास्तव, संदेश तिवारी, प्रत्युष सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed