फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drug dealers went on strike, medicines were easily available

Jaunpur News: दवा व्यापारियों ने की हड़ताल, आसानी से मिली दवाएं

Thu, 21 May 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drug dealers went on strike, medicines were easily available
हड़ताल करते ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स। आयोजक
जौनपुर। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का जनपद में विशेष असर नहीं देखने को मिला। जरूरतमंदों को आसानी से दवाएं मिल गईं। वहीं, नारेबाजी करते हुए केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि यह हड़ताल अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा की जा रही भारी छूट (डीप डिस्काउंटिंग) के विरोध में किया गया।इससे छोटे एवं लाइसेंसधारी केमिस्टों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री बंशीधर मौर्य सहित सभी दवा व्यापारी मौजूद रहे। केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन ने इस बंदी का विरोध किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दवा दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं। इस फैसले से नाराज व्यापारियों के दूसरे गुट ने नगर के ओलंदगंज चौराहे पर इस हड़ताल को जनविरोधी बताते हुए प्रतीकात्मक पुतला फूंककर नारेबाजी की। हड़ताल के आह्वान को दरकिनार करते हुए नगर के सभी प्रमुख और व्यस्तम इलाकों, जिला चिकित्सालय रोड, पशु चिकित्सालय, कोतवाली चौराहा, ओलांदगंज, कचहरी और लाइन बाजार में दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें पूरी तरह खुली रखीं। शाहगंज, मछलीशहर, केराकत और मड़ियाहूं में दवा व्यापारी रोज की तरह काम करते नजर आए। केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने एक ने कहा ऑनलाइन और ई-फार्मेसी का जो मुद्दा उठाकर बाजार बंद करने की कोशिश की जा रही है, उसका आज के परिदृश्य में कोई मतलब नहीं है। यह हड़ताल न तो जनहित में है और न ही व्यापारियों के हित में। वहीं, अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के सामने शिविर लगा असहाय मरीजों को डॉक्टरों के पर्चे के आधार पर ओटीसी और अन्य आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं बांटी गईं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, महामंत्री राजेंद्र निगम, सतीश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्या, दिनेश मौर्या मौजूद थे। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को फुटकर व होलसेल दवा की अधिकांश दुकानें खुली रही। संगठन के अध्यक्ष लल्लन यादव एवं महामंत्री सुभाष चंद्र मौर्य, सुनील कुमार चौरसिया, दिलीप कुमार गुप्ता, संजय मौर्य, श्रवण दुबे, सतीश सिंह ने व्यापारियों से मिलकर बाजार का भ्रमण करते हुए सभी दुकानों पर गए। कहा कि दवा का व्यापार केवल व्यापार ही नहीं है यह एक सेवाभाव है। दावा किया कि करीब 80 फीसदी दवा की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed