फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drone training started at PU, information on sensors and flight technology will be provided

Jaunpur News: पूविवि में ड्रोन प्रशिक्षण शुरू, सेंसर और उड़ान तकनीक की दी जाएगी जानकारी

Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drone training started at PU, information on sensors and flight technology will be provided
पीयू में ‘स्वयान’’ बूटकैंप के दौरान ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी। पूविवि
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक में दक्ष बनाने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय स्वयान बूटकैंप शुरू हुआ। सी-डैक नोएडा के सहयोग से 12 से 16 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) और सेंसर के विभिन्न अनुप्रयोगों व ड्रोन बनाने और उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में उत्साह और मनोयोग के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बूटकैंप के माध्यम से विद्यार्थी ड्रोन तकनीक की बारीकियों को समझ सकेंगे और इस क्षेत्र में अपनी दक्षता विकसित कर पाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ दस ड्रोन उड़ाए जा सकेंगे। जौनपुर प्रीमियर लीग जैसे खेल आयोजनों का ड्रोन के माध्यम से व्यापक कवरेज भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के समापन पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल विद्यार्थियों को ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सी-डैक नोएडा की साइंटिस्ट एफ डॉ. कल्पना जौहरी ने ड्रोन की कार्यप्रणाली और उड़ान के दौरान ऊर्जा की खपत कम करने के तकनीकी उपायों की जानकारी दी। बताया कि ड्रोन की स्थिर उड़ान, दिशा नियंत्रण और संतुलन बनाए रखने में सेंसर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

सही उड़ान योजना, सेंसर के प्रभावी उपयोग और ऊर्जा-कुशल तकनीकों से ड्रोन की उड़ान अवधि बढ़ाई जा सकती है। डॉ. ज्योति पी सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन, नियमित अभ्यास और व्यावहारिक कौशल पर विशेष जोर दिया जाता है। इससे विद्यार्थियों को तकनीक को समझने और उसे वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में डॉ. पारुल त्रिवेदी, डॉ. दिवेंदु मिश्रा, सुधीर सिंह, पूनम सोनकर, डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. नवीन चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed